मध्य प्रदेश

मानव श्रृखला बनाकर मतदान हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया

सिलवानी । शुक्रवार दिनांक 3 मई 2023 को कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिलवानी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिलवानी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास परियोजना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम (आंगनवाडी केन्द्र) चैनपुर में स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरुकता हेतु मतदान संबंधी रैली नारे लेखन व महिलाओं व पुरूषो को अपने अपने वोटर कार्ड लेकर मानव श्रृखला बनाई जाकर मतदान करने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। एवं मतदाताओं को मतदान करने की शपथ व संकल्प दिलाया गया। 7 मई 2024 को को मतदान करने हेतु मतदाता सूचना पर्ची के साथ कोई 1 आवश्यक दस्तावेज लेकर मतदान करने संबंधी जानकारी दी गई। उक्त आयोजन में महिला एवं बाल विकास से सेक्टर पर्यवेक्षक आविदा वी व सुरक्षा विश्वकर्मा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताऐ एवं सहायिकाऐ एवं अन्य महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button