मध्य प्रदेश

अधिकारियों ने किया भाजपा का कार्य, कांग्रेस प्रत्याशी ने की साक्ष्य के साथ शिकायत

सिलवानी। नगर परिषद चुनाव में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भाजापा कार्यालय में बैठकर चुनाव प्रक्रिया में हेराफेरी करने तथा चुनाव प्रचार करने एवं विजय कुमार सोनी (मास्टर ट्रेनर) द्वारा ई.व्ही.एम मशीन में हेरा-फेरी करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि संदीप शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं पार्षद चुनाव को शून्य घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर परिषद सिलवानी के पार्षदों के चुनाव में शासकीय कर्मचारी विजय कुमार सोनी (मास्टर ट्रेनर) एवं गोविन्द नामदेव शिक्षक ने अपने पद का दुरूपयोग कर भाजपा के चुनाव कार्यालयों में बैठकर भाजपा प्रत्याशाी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया है, मतदान के पूर्व 5 जुलाई की रात्रि में लगभग 2 बजे उक्त दोनों कर्मचारी वार्ड क्र0-15 महावीर कालोनी के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुशवाहा के चुनाव कार्यालय में बैठकर चुनावी रणनीति बना रहे थे, तभी उक्त समय पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप शर्मा अपने समर्थको के साथ मौके पर पहुॅचे तथा फोटोग्राफ लिये, लगभग 15-20 मिनिट पश्चात् (मास्टर ट्रेनर) विजय सोनी ने अपने मोबाइल नम्बर 9993723638 से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संदीप शर्मा के मोबाइल नम्बर 9981569787 से उक्त कृत्य के सबंध में माफी मांगी तथा लगभग 30 मिनिट तक चर्चा की। फोटोग्राफ एवं आडियो रिकार्डिंग, सी.डी. बतौर साक्ष्य हेतु सुरक्षित है।
संदीप शर्मा ने आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी (मास्टर ट्रेनर) विजय कुमार सोनी एवं गोविन्द नामदेव शिक्षक के द्वारा ई.व्ही.एम. मशीन में छेड़खानी करना स्वाभाविक है। उन्होंने सूक्ष्म जांच कर तत्काल कार्यवाही कर वार्ड नम्बर-15 नगर परिषद सिलवानी का चुनाव निरस्त करने के आदेश प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button