मध्य प्रदेश

भोपाल की प्रज्ञा चौरसिया ने विधि विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की

भोपाल । विधि प्राध्यापक डॉ बी.के . चौरसिया एवं श्रीमती पुष्पा चौरसिया एडवोकेट की पुत्री प्रज्ञा चौरसिया ने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से विश्वविद्यालय के डीन डॉक्टर संजय कुलश्रेष्ठ के कुशल मार्गदर्शन “प्रोटेक्शन ऑफ द ट्रेडमार्क अंडर द ट्रेडमार्क एक्ट , 1999 : एन एनालिटिकल स्टडी ” विषय पर विधि विषय में पी एच.डी . की उपाधि प्राप्त की | उल्लेखनीय है कि 27 वर्ष की अल्पायु में विधि विषय में प्रज्ञा चौरसिया ने विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है | मैहर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय वह सतत योगदान देने वाले “चौरसिया परिवार ” वरिष्ठतम सदस्य श्री केशव प्रसाद चौरसिया एडवोकेट डॉक्टर आर.के . चौरसिया की भतीजी प्रज्ञा ने ज्ञात जानकारी के अनुसार विधि क्षेत्र में इतनी अल्पायु में पीएचडी प्राप्त करने वाली चौरसिया समाज की प्रथम बालिका हैं जिन्होंने विधि के क्षेत्र में में यह उपलब्धि हासिल की है | उल्लेखनीय है कि डॉ प्रज्ञा चौरसिया बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से बी.ए., एल एल. बी. (ऑनर्स) में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था | तत्पश्चात उन्होंने नेशनल ला स्कूल भोपाल से एल एल . एम. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ इंदिरा गांधी ओपन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय दिल्ली से “महिला सशक्तिकरण एवं विकास ” पर स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है | प्रज्ञा चौरसिया अध्ययन के साथ-साथ जय हिंद डिफेंस महाविद्यालय भोपाल, माधव महाविद्यालय ग्वालियर, आई.टी.एम. विश्वविद्यालय ग्वालियर में भी विधि विषय पर अध्यापन कर चुकी है | इसके अलावा वर्तमान में मानसरोवर विश्वविद्यालय भोपाल में सहायक प्राध्यापक विधि के पद पर अध्यापन कार्य कर रही हैं | इनके कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध जनरल में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं व राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संगोष्ठियों में शोध पत्रों का वाचन कर चुकी हैं | इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने के अलावा कई वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी है | डॉ. प्रज्ञा चौरसिया की इस उपलब्धि पर मैहर विधानसभा के यशस्वी लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक श्री नारायण त्रिपाठी के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष श्री धर्मेश घई इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है | इसके अलावा चौरसिया समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भी शुभकामनाएं देखते देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है साथ ही प्रज्ञा चौरसिया द्वारा समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान एवं उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाइयां प्रेषित की है विशेष रूप से बालिकाओं को प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने का आवाहन किया है | डॉ प्रज्ञा चौरसिया ने भी विशेष रुप से समाज के सम्मानित सदस्यों एवं विद्यार्थियों के अलावा विशेष रुप से लड़कियों को भी विधि के क्षेत्र में मार्गदर्शन, सहयोग देने का देने में उत्सुकता व्यक्त की है | उनके अनुसार विधि के क्षेत्र में बालिकाओं के लिए विशेष रूप से अत्यधिक संभावनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button