अभाविप ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
विद्यार्थी परिषद नेता शुभम उपाध्याय ने कहा- जन नायक बिरसा मुंडा ने 20 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी
रियोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आदिवासी जन महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी जिला इकाई ने धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदिशा विभाग संयोजक शुभम उपाध्याय पिंटू कटियार नव निर्वाचित प्रांत जनजाति सह प्रमुख राजा आदिवासी ने बताया है भगवान बिरसा मुंडा का जन्म एक छोटे से किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंडा सेना की स्थापना की थी और 18 सौ वर्ष पूर्व 95 ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उलगुलान का आगाज कर दिया था और ब्रिटिश सरकार के सैनिकों को तीर कमान के दम पर धूल चटा दी थी । जनजाति समाज का गौरव भगवान बिरसा मुंडा को ही बमाना जाता है । भारत देश की आजादी की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका भगवान बिरसा मुंडा ने निभाई थी।इसीलिए आज उन्हें माल्यार्पण करते हुए याद किया गया जिसमें प्रांत कार्यकारणी सदस्य अश्वनी पटेल , संजना धाकड़ , सलोनी भदौरिया , अमर चौधरी, शनि तिलचौरिया वरुण खत्री सुमित धाकड़ ,विकास सेन, उपस्थित । आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर जन नायक बिरसा मुंडा के जीवन पर पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेता अश्वनी पटेल राजा आदिवासी ने कहा कि क्रांतिकारी बिरसा मुंडा 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। अंग्रेजों ने परेशान होकर उनकी जहर देकर जान ले ले ली थी।



