अमृता देवी बलिदान दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई दमोह के द्वारा अमृता देवी बलिदान दिवस को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया, पौधारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने पर्यावरण गीत की प्रस्तुती दी एवं सभी ने प्रकृति वंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंद्रभान पटेल भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोपाल एवं संजय पटेल जिला संयोजक, पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि जिला दमोह ने बीजारोपण से पौधारोपण एवं एक पेड़ देश के नाम का संकल्प दिलवा कर पौधारोपण का शुभारंभ किया एवं चंद्रभान पटेल प्रदेश कार्यकारिणी समिति भोपाल ने अपने उद्बोधन में पौधारोपण का महत्व उसके संरक्षण पर प्रकाश डाला।
दमोह इमलाई नरसिंहगढ़ सीमेंट यूनियन के अध्यक्ष रामावतार मिश्रा, महामंत्री दारा सिंह, कैलाश चंद, माइंस यूनियन इमलाई के अध्यक्ष महामंत्री, राजा सिंह, प्रेम सिंह समस्त श्रमिकों के कुशल संयोजन में वृहद पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के अधीक्षक मुकेश व्यास, कलाकार यूनियन के पुरुषोत्तमलाल शर्मा, मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के सोमनाथ यादव, मध्य प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के राजकुमार रैकवार, हम्माल यूनियन संघ के संयोजक शरद चौधरी, जितेंद्र अहिरवार, राहुल अहिरवार, आनंदी अहिरवार, हरिदास, मनीष अन्य लोगों की उपस्थिति रही सभी ने पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया।



