खेल

तुलसा कहार का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की देवरी नगर की प्रतिभा का हुआ चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिगत दिनों गाडरवारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भोपाल सम्भाग की ओर से नगर की तुलसा कहार पिता रामेश्वर कहार नेतृत्व कर रही थी, जिसमें चयन समिति ने तुलसा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखते हुए राष्ट्रीय स्तर कबड्डी पर अपना नाम दर्ज कराया 16 नवंबर से गाडरवारा में राष्ट्रीय स्तर कबड्डी का आयोजन होना है । जिसमे मध्य प्रदेश की टीम में हमारे नगर देवरी की खिलाड़ी तुलसा कहार का चयन हुआ है इस चयन में नगरवासी क्षेत्रवासी तुलसा कहार एवं कोच कुलवंत बागड़ी और शुभम भाटी को उज्जल भविष्य की शुभकामना दी।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कवि 17 नवंबर को डॉ. कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री का उदय प्रताप जी होंगे।

Related Articles

Back to top button