अब सीधे किसान के बैंक खाते में जाएगी बिजली की सब्सिडी : समय पर जमा करना होंगे दस्तावेज, वरना भरना होगा पूरा बिजली बिल
खाते में जमा होगी बिजली सब्सिडी….
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बिजली की सब्सिडी राशि अब किसानों के खाते में सीधे तौर पर ट्रांसफर होगी। इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, खसरा नंबर जैसे दस्तावेज संबंधित विद्युत कर्मचारी के पास जमा करना होंगे। मोबाइल ऐप के माध्यम से यह जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद बिजली की सब्सिडी राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी। दरअसल मप्र मध्यक्षेत्र ।बिजली वितरण में उप महाप्रबंधक राजेश दुशाद ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि किसानों के कृषि उपकरण और पंपों की विद्युत देयक राशि का फीस सरकार विद्युत कंपनी के खाते में जमा करती थी। 8 फीसदी राशि किसानों को 6 माह के अंदर जमा करना पड़ता
अब मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। जिले के किसानों की समस्त जानकारी एप पर अपलोड कर दी जाएगी।
तो फिर नहीं मिलेगी….
सब्सिडी उप महाप्रबंधक राजेश दुशाद ने बताया कि किसानों ने अगर अपने दस्तावेज एप पर लिंक नहीं कराए तो उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसी हालत में किसानों को बिल की पूरी राशि का भुगतान करना होगा।



