अवैध शराब बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु दमोह जिला कलेक्टर एम. अग्रवाल के आदेश के परिपालन में व जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे के निर्देशन आज दिनांक 22 अप्रैल 2023 को आबकारी विभाग दमोह अंतर्गत वृत हटा में मदिरा के अवैध निर्माण,संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम डोंगा महुआ बंजारा रिहायशी क्षेत्र,आलमपुर,टंकी के पास बटियागढ़ में स्थित संदिग्ध मकानों और रिहायशी मकानों की तलाशी लेने पर कुल 25 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा तथा 750 किलोग्राम महुआ लाहन विधिवत् जप्त कर कुल 02 प्रकरण धारा 34(1)(क), (च) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए उक्त कार्यवाही वृत हटा प्रभारी सुरेश कुमार गोंड द्वारा की गई. कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ज्ञानेंद्र ठकोरिया और नगर सैनिक बल शामिल रहे हैं।



