अहीर रेजिमेंट आंदोलन को लेकर चालीस गांव पहुँची जनजागृति यात्रा
26 फरवरी के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 26 फरवरी रविवार को भोपाल के लालघाटी दशहरे मैदान में विशाल आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर के रिटायर्ड फौजी और यादव समाज के जन प्रतिनिधियों सहित सामाजिक बंधु बड़ी संख्या मैं शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में जनजागृति यात्रा निकाली जा रही है जिसको लेकर बेगमगंज तहसील के लगभग 40 गांव में यात्रा पहुंच चुकी है । जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। जनजागृति यात्रा को लेकर मेरठ से गगन यादव, हरियाणा जोरावर सिंह रिटायर्ड फौजी,हिम्मत यादव,सुनील यादव सजन यादव आष्टा, मिथुन यादव देवास, बेगमगंज पहुँचे और स्थानीय वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं के साथ अलग अलग चार टीम बनाकर गांव गांव जनजागृति यात्रा में शामिल हुए।
वहीं अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर आठ दिवसीय जन जागृति यात्रा 19 फरवरी को ग्वालियर भिंड गुना शिवपुरी, अशोकनगर दतिया विदिशा जिले की चार दर्जन विधानसभाओ से होती हुई भोपाल पहुँचेगी जिसमें देशभर के रिटायर्ड फौजी एवं समाज के वरिष्ठजन एवं देशभर के समाज के लोग शामिल होंगे यह यात्रा 5 दर्जन विधानसभाओं से होकर गुजरेगी जो 25 फरवरी को भोपाल पहुँचेगी। 26 फरवरी को मऊ इंदौर से अहीर रेजिमेंट की यात्रा निकाली जायेगी जो सुबह दस बजे लालघाटी भोपाल पहुँचेगी। कार्यक्रम को लेकर सामाजिक बंधुओ ने तैयारियां शुरू कर दी है।



