आंगनबाड़ी केंद्र में लाड़ली उत्सव कार्यक्रम उमरियापान, पचपेड़ी में मनाया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आजादी का अमृत महोत्सव, मुख्यमंत्री जनसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली उत्सव कार्यक्रम पूरे विकासखंड में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र उमरियापान में मुख्यमंत्री जनसेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, उपसरपंच जागेश्वर सोनी एवं समाजसेवी राजेश ब्यौहार की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र उमरिया पान में लाडली उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। सरपंच अटल ब्यौहार एवं अतिथियों ने लाडली कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। अतिथियों ने लाडली कन्याओं को खीर, पुड़ी, सब्जी, लड्डू एवं फल फूल परोस कर लाड़ली को कन्या भोज करा कर मुख्यमंत्री जनसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लाडली कार्यक्रम उत्सव मनाया गया। लाड़ली उत्सव कार्यक्रम में सरपंच अटल ब्यौहार, शैलेंद्र पौराणिक, राजेश ब्यौहार, जागेश्वर सोनी, पंकज तिवारी, पत्रकार सतीश चौरसिया, सेक्टर पर्यवेक्षक मंजू मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुमंत्री चौरसिया, मीना गुप्ता, श्रीमती भारती चौरसिया, सुमन बर्मन, सहायिका उषा बर्मन, मंती श्रीवास, गीता जोगी एवं गजराज सिंह मार्को आयुष विभाग सहित अन्य उपस्थित रहे । सेक्टर पर्यवेक्षक मंजू मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पचपेड़ी के पोषक ग्राम पकरिया आंगनबाड़ी केंद्र में लाडली उत्सव कार्यक्रम मनाया गया । लाड़ली उत्सव में आंगनवाड़ी केंद्र पचपेड़ी, धोरेसर, बारोदा एवं पकरिया मैं सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा के द्वारा लाडली कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु मिश्रा, आशा गर्ग, मीरा, सुलेखा चौरसिया एवं विद्यालय का स्टॉप मौजूद रहा।



