क्राइम

एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति गंभीर

बसपा विधायक राम बाई के गांव की घटना
दमोह । दमोह जिले के देवरान ग्राम में दीपावली पर्व के अगले दिन मंगलवार को तिहरा हत्याकांड हो गया। आपसी रंजिश को लेकर एक ही परिवार की तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी परिवार का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। आरोपी वारदात के फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटनास्थ्ल पर एसपी सहित बड़े पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पथरिया विधायक रामबाई के गृह ग्राम देवरान में दीपावली के दूसरे दिन तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब गोलीकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
भारी पुलिस फोर्स तैनात :सूचना मिलते ही मौके पर एसपी डीआर तेनीवार, एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एफएसएल अधिकारी किरण सिंह, देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा, टीआई कोतवाली मौके पर पहुंच गए. सागर नाका चौकी पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दिया गया
बताया जाता है कि ग्राम के ही कुद्दू उर्फ कोदूलाल पटेल का करीब एक महीने से घमंडी अहिरवार उम्र 60 के साथ विवाद चल रहा था।
दीवाली की रात्रि हुआ विवाद : घटना की पूर्व रात्रि दीपावली को दोनों परिवारों में विवाद हुआ था, इसके बाद मंगलवार सुबह ही पटेल परिवार ने घमंडी, उसके बेटे मानकलाल अहिरवार 30 व राजप्यारी 58 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना की अन्य आरोपियों के नाम फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं। आरोपी सभी फरार हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button