क्राइम

शिक्षक की शर्मनाक हरकतः कलेक्टर ने किया बर्खास्त, आरोपी शिक्षक फरार

प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं के कपड़े उतारकर की गंदी करतूत
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक शिक्षा के मंदिर में शिक्षक द्वारा स्कूल की मासूम छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सनसनीखेज सामने आया है। मामला सामने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। मामले में कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने गंदी करतूत की है। तीसरी से पांचवी कक्षाओं की छात्राओं से गंदी हरकत की है। शिक्षक पर छात्राओं के कपड़े उतरवाकर गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। उसकी इस गंदी करतूत के कारण चार छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया, तब मामले का खुलासा हुआ। घटना उंटीला थाना के आरौली गांव की प्राथमिक शाला का है।
बच्चियों की शिकायत पर परिजनों ने थाने में शिकायत की है। उंटीला थाना में शिक्षक मुंशीलाल माहौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। कलेक्टर ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button