मध्य प्रदेश

शहर में निकली कजलियो की शोभा यात्रा, हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

लहंगी के साथ कजलियों का मिश्र तालाब पर किया गया विसर्जन।
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन के दूसरे दिवस सोमवार को भुजरिया पर्व सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार मनाया गया । इस अवसर पर शहर के पुरानी बस्ती स्थित नरापुरा से कजलियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान लहंगी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया सावन के मनभावन गीतों के साथ लोगों ने लहंगे खेल कर उत्साह के साथ भुजरिया पर्व मनाया। कजालियो की शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कजलिया लेकर चल रही थी बीच-बीच में शहर वासियों ने कजलियां की शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने नयापुरा पहुंचकर कजलियो की शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं लहंगी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का भी पुष्प हार के साथ भव्य स्वागत किया गया। शहर में कलियों की शोभा यात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा पुरानी बस्ती से होते हुए माता दी चौराहा होकर तालाब मोहल्ले से होते हुए प्राचीन मिस्र तालाब पहुंची जहां लहंगे के साथ कलियों का परंपरागत विसर्जन किया गया इस मौके पर लोग एक दूसरे से कजलियों के साथ गले मिले एवं एक दूसरे को कजलियां पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से अध्यक्ष लीला सोनी महासचिव संतोषसिंह बघेल, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष अतुल सक्सेना,बंटी चक्रवर्ती, बृज बिहारी मिश्रा शहद हिंदू उत्सव समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कजलियां की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया एवं लहंगे खेलने वाले प्रतिभागियों का भी पुष्प हार के साथ स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button