धार्मिकमध्य प्रदेश

आचार्य श्री ने अहिंसा मार्ग का पालन करवाया, शांति सभा का आयोजन

सिलवानी । तहसील के आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में जैन मुनि संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज जी का परलोकगमन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमें जैन मुनि श्री 108 उपशांत सागर जी महाराज छुल्लक श्री 105 उपकार सागर जी महाराज के द्वारा शांति सभा का आयोजन हुआ। मुनी श्री द्वारा बताया गया, आचार्य विद्या सागर जी महाराज के द्वारा अहिंसा मार्ग का पालन करवाया गया एवम उनके विचारों से आज पूरा भारतवर्ष मंत्रमुग्ध है वह सरल स्वभाव के धनी थे भारतवर्ष के अंदर उनके अनेक शिष्य है जो निरंतर उनकी शिक्षाओं व संदेश को प्रचारित करते है व जैन धर्म का पालन कर अहिंसा के मार्ग का पालन करते है और समस्त जीवों के प्रति करुणा व अहिंसा का भाव रखते है।
इस अवसर पर ग्राम मरहेठी से, चंद्रेश जैन, राजकुमार जैन, नरेश जैन, छोटू जैन, राहुल जैन, सुभाष जैन, आशीष जैन, शिखरचंद जैन, सहित ग्राम प्रतापगढ़ सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय, चुन्नीलाल राठौर, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button