क्राइम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, सात करोड़ की एक्सपायरी वियर पर चला रोड़ रोलर

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । रायसेन जिले में स्थित सोम डिस्ट्लरीज़ एंड ब्रुवरीज़ लिमिटेड रोजराचक जिला रायसेन पर सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पाड़े के निर्देशन में 6 माह से अधिक पुरानी वियर को नष्ट कराने के लिए रोड़ रोलर का इस्तेमाल किया और इस नष्टीकरण में नवीन चन्द्र पांडे जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल, शरद पाठक जिला आबकारी अधिकारी मेसर्स सोम डिस्ट्लरीज़ एंड ब्रुवरीज़ लिमिटेड रोजराचक जिला-रायसेन, ओमप्रकाश जामोद सहायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल, राजीव थापक आबकारी उप निरीक्षक संभागीय उड़नदस्ता भोपाल सोम डिस्ट्लरीज़ एंड ब्रुवरीज़ लिमिटेड रोजराचक जिला-रायसेन मे पदस्थ प्रीति शैलेंद्र आबकारी उप निरीक्षक एवं मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने इस नष्टीकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शराबियों में एक कहावत प्रचलित हैं कि शराब जितनी ज्यादा पुरानी होगी उतनी ही मजेदार होती हैं इसलिए शराब और वियर के शौकीन शराब दुकान पर बगैर मूल्य और निर्माण तारीख देखे ऐसे खरीदते हैं जैसे चोरी का माल खरीद रहे हो। आज आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से पता चला कि वियर भी एक्सपायर होती हैं। अगर विभाग यह कार्यवाही नहीं करता तो हजारों युवाओं की सेहत को यह एक्सपायरी वियर अनचाही बीमारियों की गिरफ्त में ले लेती ।

Related Articles

Back to top button