मध्य प्रदेश

आये दिन टूटते है बिजली के झूलते तार -उपभोक्ता परेशान

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखडा । लगभग 14-15 की आबादी वाले नगर परिषद साईखडा मै लंबे समय से जीण शीण हालत में लगे बिजली के तार हवा पानी अंधड से आये दिन टूटते रहते है । जिससे बिभाग कर्मचारी परमिट लेकर घंटों मै सुधार करते है जिससे उपभोक्ता खासे परेशान होते है । नगर में घंटों अंधेरा लगा रहता है। बिधुत विभाग मै अस्थायी कर्मचारी रात के अंधेरे मै जान जोखिम मै डालकर लाईन सुधार कार्य करते रहते है । नगर में लगभग 15 किलोमीटर में बिजली सप्लाई डली हुई है जो खराब हो चुकी स्पाकिंग होने पर जल जाती है ।जब इस संबंध मै हमारे प्रतिनिधि ने नगर की बिजली समस्या के संबंध ओआईसी आशीष पटेल बात की तो उनका कहना था कि मप्र सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नरसिंहपुर जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 88 करोड़ रूपये स्वीकृत की गई हैं। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 36 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 52 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।
स्वीकृत राशि से कराए जाने वाले कार्यों में 220/132 के.व्ही. अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, 115 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन एवं 2 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिये 49 स्थान पर कैपेसिटर बैंक की स्थापना, 15 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 215 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 3298 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 370 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य शामिल हैं। जिससे नगर की बिधुत सप्लाई बदलने और नये ट्रांसफर रखने शासन को प्रस्ताव भेजे जा रहे स्वीकृति मिलने के बाद नगर की बिधुत मै सुधार आयेगा।जिससे आमजन राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button