मध्य प्रदेशहेल्थ

आरोही की सफल सर्जरी कराई गई

सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम बिछुआ की आरोही आदिवासी पिता अरविंद आदिवासी आयु 5 माह जो कि जन्म समय से विकृति क्लैफ्ट लिप (कटे होंठ) थे। आरबीएसके आयुष चिकित्सक सिलवानी की टीम द्वारा प्रयास किए गए। और आरोही की जन्मजात विकृति क्लैफ्ट लिप (कटे होंठ) की सफल सर्जरी कराई गई। टीम द्वारा बालिका को पहले जिला चिकित्सालय रायसेन जांच के लिए रेफर किया गया, इसके बाद शासकीय अनुदान पर भोपाल स्थित बिसोनिया हॉस्पिटल में आरोही का सफल ऑपरेशन किया गया। इस आप्रेषन के बाद उसके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार जनों ने टीम एवं सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button