मध्य प्रदेश

देवरी नदी का रिपटा क्षतिग्रस्त ग्रामीण परेशान 8 किलोमीटर हथौड़ा से घूमकर आते हैं ग्रामीण

सिलवानी। सिलवानी तहसील में लगातार हो रही बारिश से निर्माण कार्यो की पोल खुलती नजर आ रही है। निर्माण एजेंसियों ने व्यापक स्तर पर घटिया निर्माण कर कार्यो को पूर्ण दिखाकर राशि तो आहरण कर ली परंतु अब ग्रामीण घटिया निर्माण की परेशानियों का सामना करने मजबूर है।
ऐसा ही एक मामला अंचल के ग्राम मढिया देवरी में मुआर से जोड़ने वाला नदी पर बना रिपटा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग बने रिपटे से लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इन गांवों के बच्चे स्कूल पढ़ने मुआर जाते हैं उन्हें भी निकलने में काफी दिक्कत होती हैं। इमरजेंसी, बुखार, अन्य बीमारी, डिलेवरी आदि में जाने के लिए ग्रामीणों को 8 किलोमीटर का चक्कर लगाकर हथौड़ा से होते हुए मंहगवा, धनगवा से होकर ब्लाक मुख्यालय सिलवानी जाते है।
ग्रामीण संजय रघुवंशी, अंकित, रामस्वरूपसिंह, राजेश रघुवंशी, विनोद ठाकुर, रूपेश यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने तत्काल रिपटे की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना हैं कि हम लोग लगातार पिछले 4 साल से मांग कर रहे हैं इस रिपटे के स्थान पर पुल बनाया जाए। इस संबंध कई बार लिखित आवेदन दे चुके है और जनप्रतिनिधियोें को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है परंतु प्रशासन इस ध्यान नही दे रहा है।

Related Articles

Back to top button