क्राइम

दो अज्ञात संदिग्ध नकाबपोशो के देखे जाने से मुहल्ले मे दहशत, रात तीन बजे की घटना

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो रात में अज्ञात चोरो की आवाजाही होने की पुख्ता सूचना मिलने से लोग दहशत में है इस प्रकार की जानकारी हमारे संवाददाता को वार्ड नम्बर सात के निवासियो ने देते हुए बताया है की मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे दो अज्ञात संदिग्ध नकाबपोश जो अपने मुंह को टोपा से ढांके हुए थे रीतेश सोनी के कियोस्क सेंटर के पास देखे गये इसमे एक कियोस्क तरफ था दूसरा सामने लगे कोहा के पेड के पास छुपकर पहले वाले को निर्देशित कर रहा था जैसे ही लोगो ने उनको ललकारा ओर पीछा किया तो वह नीचे वाली गली से भाग गये पुलिस थाने के आसपास व इससे लगे हुए वार्डो मेन रोड पर इन दिनो संदिग्ध अज्ञात तत्वो की आधी रात के समय उपस्थिति से लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डरे हुए है लोगो ने थाना प्रभारी से रात मे सघन गश्त बढाने व रात मे मिलने वाले ऐसे संदिग्ध लोगो की पहचान करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button