गौरझामर रहली मार्ग पर लूट की वारदातो से लोग दहशत में, शाम से ही रोड हो जाता है सूना

रिपोर्टर ; कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शाम व रात्रि के समय बाइक से गौरझामर व रहली की तरफ आने जाने वाले लोगो के साथ पिछले दिनो हुई लूट व मारपीट की घटनाओ से कथित लुटेरो की गिरफ्तारी के बाद भी लोग दहशत में है देखा जा रहा है की उक्त मार्ग पर अब शाम से ही सन्नाटा पसर जाता है इक्का दुक्का घटनाओ से दहशत का माहौल और बिगड रहा है इस भय पूर्ण स्थिति से निपटने के लिये रहली व गौरझामर पुुलिस को मुस्तैद होकर भय को समाप्त करने की आवश्यकता है बतादे की उक्त मार्ग पक्का डबल सीसी रोड बन जाने के कारण इस पर से सीधे संस्कारधानी जबलपुर से राजधानी भोपाल के लिये आवागमन होता है यात्री बसो के साथ साथ बडी संख्या मे लोग मोटर साइकिलो व अन्य वाहनो से दिन व रात मे आवागमन करते है जब से राहजनी की घटनाओ को लुटेरो असामाजिक तत्वो ने अंजाम दिया है अपराधियो की गिरफ्तारी के बाबजूद भी लोग दहशत मे रहकर बमुशकिल निकल रहे है है लोगो का कहना है की संबंधित पुलिस थानो को सघन गस्त के माध्यम लोगो को सुरक्षित व भय मुक्त यात्रा बहाली के लिये कमर कसने की जरूरत है जनापेक्षा है इस ओर पुलिस प्रशासन सजग होगा



