मध्य प्रदेश

अभाविप ने जिले की समस्याओं को लेकर कॉलेज के सामने चक्काजाम किया

भोपाल सागर स्टेट हाइवे पर ट्रैफ़िक सिस्टम रहा फेल मुसाफिर हुए परेशान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
छात्र छात्राओं के हक अधिकारों की लड़ाई लंबे अरसे से विद्यार्थी परिषद के नेता कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों पर उतरकर लड़ रही है। सोमवार को भी रायसेन जिले की समस्याओं को लेकर ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेजों में तमाम इन समस्याओं को लेकर कुछ दिनों पहले भी विद्यार्थी परिषद के नेता और विद्यार्थियों ने रायसेन जिले की सभी तहसीलों में ज्ञापन दिए ।लेकिन इस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है ।
विद्यार्थी परिषद की ये हैं प्रमुख मांगें….
शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापित करवाई जाए। शासकीय यूजी कॉलेज सिलवानी और शासकीय यूजी कॉलेज गैरतगंज को पीजी करवाया जाए।गैरतगंज के तहसीलदार को जल्द से जल्द हटाया करवाया जाए। बरेली डिफोडिल्स स्कूल प्रबंधन पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही हो। बाड़ी में शासकीय महाविद्यालय हेतु भूमि आवंटित की जाए। बम्होरी में शासकीय महाविद्यालय की मांग । शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन में NCC के रिक्त पद को जल्द से जल्द भरा जाए वहां किसी ऐसे स्थाई शिक्षक की भर्ती की जाए जिसकी उम्र 40 से कम हो जिससे उसको NCC का कार्य सौपा जाए।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे रायसेन जिले की तहसीलों में छात्रों की मांगो को लेकर चक्काजाम किया। विद्यार्थी परिषद , के नगर मंत्री हिमांशु राठौर ने बताया की पिछले कई दिनों से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर एबीवीपी ज्ञापन देती आई है और छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती रही है । यदि जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी।
हिमांशु राठौर ने कहा की यही 10 दिन के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
आंदोलन में विभाग संयोजक शुभम उपाध्याय कॉलेज की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे सौरभ तिवारी, अश्वनी पटेल, राहुल लोधी, अमर चौदरी, गोलू नाथ, शेखर कुशवाह, आयुष उपाध्याय, नीरज कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button