मध्य प्रदेश

पीएम श्री विद्यालय में मनाया गया प्रवेश उत्सव

सिलवानी । स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश के समस्त हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री विद्यालयों में सोमवार को प्रवेश उत्सव बढ़े उमंग और धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सिलवानी के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी प्रवेश उत्सव 2024-25 के अंतर्गत स्कूल चले अभियान के अंतर्गत बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। और उनको नवीन कक्षा में प्रवेश के लिए स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम प्रकाश नायक, तहसीलदार, नायव तहसीलदार सिलवानी के अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी प्राचार्य सोनल नामदेव के अलावा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। और प्रवेश उत्सव अभियान के अंतर्गत प्रयास पुस्तिका का भी वितरण वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा छात्र छात्राओं को किया गया।

Related Articles

Back to top button