क्राइम

ईनामी हत्या का अरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । लंबे समय से फरार हत्या के अरोपी की पुलिस जगह जगह तलाश कर रहीं थी। अंतः आज पुलिस ने फरार हत्या के अरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर के नेतृत्व में गठित टीम में चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक गणेश प्रसाद विश्वकर्मा एवं चौकी स्टाफ द्वारा थाना माधवनगर के अप क़माक 531/23 धारा 302, 34 भादवि के मामले में घटना दिनांक से फरार आरोपी ललित मिश्रा, डब्लू उर्फ़ नरेंद्र बर्मन निवासी जरवाही जो रमेश कुम्हार 28 वर्ष जरवाही की हत्या कर फरार होने से पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए ईनाम घोषित किया गया था । आरोपियों को आज दिनांक 25 जुलाई 2023 को पश्चिम डाला के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

Related Articles

Back to top button