उत्साह और उल्लास के माहौल में धूमधाम से मनाई गई सहस्त्रबाहु जयंती
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । हैहय कलचुरी कलार समाज के अधिष्ठाता भगवान सहस्त्रबाहु का जन्म जयंती समारोह उल्लास और उत्साह के वातावरण में मनाया गया गई। दो दिन तक चले आयोजन में जयंती के पहले दिन मां नर्मदा के पावन तट पर स्वजातीय बंधुओ द्वारा दीपदान किया गया और पूजा अर्चना की गई जयंती के दूसरे दिन बड़ी संख्या में एकत्रित महिला मंडल के सदस्यों युवक युवतियों और सामाजिक बंधुओ द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा पूजा अर्चना की गई ।
इस अवसर पर सामाजिक चर्चा के दौरान अनेक वक्ताओं ने समाज के प्रत्येक परिवार और व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने की बात कही उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा से अछूता न रहे नई टेक्नोलॉजी और ज्ञान विज्ञान की शिक्षा युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है सामाजिक कुरीतियों के बारे में आपसी चर्चा आगे बढ़ते हुए वरिष्ठ जनों ने बताया कि इस दिशा में समाज के संगठन और एकता को मजबूत करते हुए हमें समाज की कुरीतियों को धीरे-धीरे समाप्त करना है समाज के युवा हर दिशा और क्षेत्र में आगे बढ़े श्रेष्ठ नागरिक बने और परिवार समाज और देश के उत्थान और प्रगति में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में कलचुरी कलार समाज तहसील उदयपुरा कलचुरी महिला मंडल कलचुरी युवा मंडल के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ जनों युवा साथियों समाज की मातृशक्ति के साथ आसपास ग्रामीण अंचल के सामाजिक भाई बहन उपस्थित रहे और सभी का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में तहसील शाखा अध्यक्ष दिलीप चौक से महिला मंडल अध्यक्ष सविता अशोक राय कलचुरी युवा मंडल अध्यक्ष अंशुल राय वरिष्ठ समाजसेवी डीके राय, सुरेंद्र राय प्रकाशनारायण राय, यशवंत राय, परमानंद वर्मा, अशोक राय, पवन राय, नयन वर्मा, पवन वर्मा, प्रेम नारायण राय, गुड्डू सचिन वर्मा, विनोद वर्मा, शिवनारायण राय, रितेश वर्मा, आकाश राय, सौरभ राय, लकी राय, घनश्याम राय, हरीश राय, सचिन राय सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल के सदस्य और युवक युवती सम्मिलित रहे।



