पर्यावरणमध्य प्रदेश

शीतलहर का कहर,धूप जाते ही मौसम में घुली ठंडक

सिलवानी । शीतलहर से सर्दी का असर तेज हो गया है। रविवार को दिनभर सर्द हवा चली और रात में बर्फीली हवा से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। रात का तापमान 07 डिग्री सेल्सियस बना रहा। जिससे रात में सर्दी बढ़ गई। इधर, लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाए। लगातार सर्दी ने जोर पकड़ा है।
सुबह सर्द हवा चलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस हो गया। धूप जाते ही बर्फीली हवाएं चलना शुरू हो गई। शाम 5 बजे के बाद से ही बर्फीली हवा ने जोर पकड़ लिया। मौसम में आई ठंडक से इधर, ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। भोपाल रोड पर ऊनी कपड़े के ठेले लग गए हैं। इन ठेलों पर बिक रहे कपड़े भी जमकर खरीदे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button