उमरियापान में विशाल देवी जागरण सोमवार को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदिशक्ति मां जगजननी की पूजा, आराधना व उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बालाजी महाकाली दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां महाकाली की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण माता के दर्शन कर प्रतिदिन आरती में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रही हैं । बालाजी महाकाली दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में विशाल देवी जागरण का आयोजन 27 मार्च सोमवार को रात 8 बजे से किया जाएगा । बालाजी महाकाली दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि जबलपुर के कलाकारों द्वारा शानदार नृत्य, झांकी, देवी गीत भक्तिमय संगीत के माध्यम से प्रस्तुति जाएगी। बालाजी महाकाली दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य आशु चौरसिया, गगन अरोरा, सोनू चौरसिया, आशीष चोरसिया, अशोक चौरसिया, डीके चौरसिया, सुशांत त्रिपाठी, गगन चोरसिया, दक्ष चौरसिया, प्रणय अरोरा, छोटू तिवारी, अश्विनी चौरसिया, अनमोल चौरसिया, राज चौरसिया, शैलेश बाजपेई, संतोष चोरसिया आदि सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।



