न्यायाधीश के घर 5 लाख नगद सहित सोने चांदी के जेवरात पर चोरों ने किए हाथ साफ
एएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की शुरू
रायसेन । शहर के सांची मार्ग पर स्थित बीती रात शीतल सिटी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश विनोद राव गौतम के निवास पर धाबा बोलकर 5 लाख नगद सहित सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। न्यायाधीय के घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि न्यायाधीश अपने निवास पर प्रथम तल पर सो रहे थे और ग्राउण्ड फ्लोर खाली था इसी दौरान चोर गेट के ऊपर से अंदर घुसे और कमरे के गेट का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए यहां गोदरेज की अलमारी में रखे नगदी सहित सोना चांदी के जेवरात चुरा ले गए। इसके अलावा शीतल सिटी में अभिषेक दुबे एवं श्याम सुंदर चक्रवर्ती के घर के ताले भी टूटे मिले हैं।
पुलिस छावनी बना शीतल सिटी
अपर सत्र न्यायाधीश के घर चोरी की घटना सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सहित डॉग स्कॉट फिंगरप्रिंट की टीम बड़ी संख्या में पुलिस कॉलोनी में पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की पुलिस ने एक-एक घर जाकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और यहां से चोरों ने प्रवेश किया होगा उन जगहों पर भी जांच पड़ताल की कॉलोनी कि अधिकतर पीछे से बाउंड्री वॉल टूटी है यही से चोरों ने प्रवेश किया होगा।
जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे चोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
रायसेन शहर के शीतल सिटी में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हुई थी इन चोरों को भी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया यह सभी चोर बाहर के थे जो चोरी को अंजाम देने के लिए कार से रायसेन आया करते थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस जी जान लगा देगी वही लोगों से भी अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।



