मध्य प्रदेश

एमएलबी गर्ल्स स्कूल में बाल कैबिनेट के लिए किया मतदान

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एमएलबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। बाल कैबिनेट के गठन में 24 सेक्शंन के 48 कक्षा प्रतिनिधियों ने मतदान किया।
‌‌प्राचार्य आरजी कुर्मी ने बताया कि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रणाली की समझ को विकसित करने हेतु शासन के निर्देश पर विद्यालयों में बाल कैबिनेट का गठन किया जाता है। बाल कैबिनेट के गठन के लिए मतदान प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें प्रधानमंत्री- रेखा पंथी कक्षा 12, उप प्रधानमंत्री -प्रियंका चढ़ार कक्षा 12, शिक्षा मंत्री -आरती राय कक्षा 11, सांस्कृतिक मंत्री- मुस्कान साहू कक्षा 11, क्रीड़ा एवं खेल मंत्री- खुशी कुशवाहा कक्षा 10, अनुशासन एवं सूचना प्रसारण मंत्री- मुस्कान बी कक्षा 10, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री- कौसर नाज कक्षा 9, स्वच्छता एवं पर्यावरण मंत्री -अंजनी गौर कक्षा 9 निर्वाचित घोषित की गईं।निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक विजय कौशिक के नेतृत्व में एवं विद्यालय के प्राचार्य आरजी कुर्मी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
विद्यालय का समस्त स्टाफ इस निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न रहा। निर्वाचन प्रक्रिया अप्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा संपन्न कराई गई। मतदान दल का गठन करके मतपत्र और मत पेटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न की गई। निर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की और निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button