मध्य प्रदेश

मटकी फोड़ प्रतियोगित की विजेता टीम रही होली चौक रविदास अखाड़ा समिति

शुक्रवार को प्रारंभ हुई मटकी फोड़ प्रतियोगता समापन शनिवार को हुआ।अथक प्रयासों के बाद फोटी मटकी
कई बार बनी विवाद की स्थिति , पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । प्रतिवर्ष अनुसार नगर में शुक्रवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बरेली हिंदू उत्सव समिति द्वारा बड़े बाजार में किया गया। जिसका समापन शनिवार 9 सितंबर को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, सचिव अखिल खरे, उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, अनिल धाकड़, सह सचिव नीलेश मालवीय के द्वारा विधिवत पूजन अर्जन कर किया गया ।इस अवसर पर नगर परिषद के वरिष्ठ पार्षद भी मौजूद रहे एवं प्रतियोगिता में सहयोग भी प्रदान किया । नगर परिषद से पार्षद नंदू चांडक, वीरेंद्र धाकड़, पूरन, धाकड़ ,भरत शर्मा, अरविंद मालवीय, पप्पू मेहरा, प्रतिपाल साहू सहित वार्ड 9 से मुस्लिम पार्षद अनीस भाई भी उपस्थित रहे। ज्ञात हो की मटकी की ऊंचाई लगभग 25 फिट रखी गई थी रस्सी का एक छोर जहां एक और जैन मंदिर से बांधा गया था वही दूसरा छोर हाई मास्ट लाइट के खंभे पर बंधा हुआ था ।आकर्षक रूप से सजी हुई इस दही हांडी को फोड़ने नगर एवं आसपास क्षेत्र की टीमें में भी आई। नगर के रविदास अखाड़ा, लवकुश टीम सहित कुछ और युवकों ने भी इस दही हांडी को फोड़ने का प्रयास किया परंतु ऊंचाई अधिक होने के कारण एवं अचानक से वर्षा होने के चलते शुक्रवार को यह मटकी फूट ना सकी तब यह कार्यक्रम निरंतर शनिवार के लिए जारी रखा गया शनिवार 9 सितंबर को भी जब मटकी नही फूट पाई तो समिति ने शनिवार शाम 6 बजे मटकी दो फ़ीट नीचे करने का निर्णय लिया। और दोनो टीमों रविदास अखाड़ा समिति एवं लव कुश समिति के बीच टॉस कराया जिसमे रविदास टीम को प्रथम मटकी फोड़ने का मौका मिला जिसे होली चौक रविदास अखाड़ा समिती ने बिना समय गंवाए प्रथम प्रयास में ही फोड़ दिया और इनाम की लगभग 17000 की राशि जीत ली । हालांकि इस दौरान विपक्षी टीम लव कुश टीम द्वारा मटकी के आंशिक रूप से फूटने पर आपत्ति दर्ज कराई गई तब पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मटकी को दोबारा नीचे कर चेक किया गया तो मटकी का फूटना रविदास टीम के पक्ष में पाया गया इस प्रकार जनता जनार्दन और खिलाड़ियों के बीच निर्मित विवाद की स्थिति शांत हुई तब कहीं जाकर इनाम का वितरण हो पाया पुलिस प्रशासन रहा सतर्क- नगर निरीक्षक सुधीर अरजरिया के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रामप्रसाद गोहे की टीम कार्यक्रम स्थल पर लगातार अपना सहयोग प्रदान करती रही एवं बीच-बीच में निर्मित विवाद की स्थिति को नियंत्रण में रखा।
हिंदु उत्सव समिति की ओर से ₹3100 की राशि से शुरू हुआ पुरस्कार 17000 तक पहुंच गया। नगर परिषद की ओर से 5000 अंशुल वर्मा की ओर से 2000 पूरन धाकड़ की ओर से 2100, विपिन श्रीवास्तव की ओर से 1100, निलेश मालवीय की ओर से 1100 यह सभी राशी मिलाकर इनाम कुल लगभग 17000 रुपए की राशि का हो गया था जो विजेता टीम रविदास अखाड़ा समिति को प्रदान किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, वही अनिल धाकड़ और अखिल खरे द्वारा बड़े ही कुशलता के साथ सफल पूर्वक कमेंट्री कर जनता जनार्दन का बहुत खूब उत्साह वर्धन किया देखा गया की हिंदू उत्सव समिति के समस्त सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष हीरेंद्र मालवी राधेश्याम पालीबाल, हरिसिंह खोजर, सुदामा सोनी गोपाल स्वरूप ठाकुर, भूपेंद्र चौधरी, अमित राय, विजय राजौर, दिलीप राठौड़ ,हिमकर उपाध्याय, जीतू भावसार, राजेश ठाकुर, अशोक पटेरिया, अंशुल वर्मा, सुनील भावसार, अंकुर चौहान, पत्रकार मधुर राय, महेश वर्मा, राकेश सोनी, सुनील साहू, आशीष रजक सहित सभी पत्रकार सीधा प्रसारण करते रहे।

Related Articles

Back to top button