मध्य प्रदेश

एम.वाय.एल. ऑर्गेनिक संस्था के द्वारा लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । एम.वाय.एल.ऑर्गेनिक संस्था ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी भवन दमोह में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमे शहरीय लोगो सहित ग्रामीण लोगो की उपस्थिति रही। हेल्थ काउंसलर सामाजिक कार्यकर्ता जागेश्वर सिंह लोधी ने बताया कि आज दिनांक 13 अक्तूबर 2023 को दोपहर 12 बजे से शाम 5.बजे तक लोधी भवन दमोह में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे आधुनिक तकनीक से लोगो की जांच कर उनके स्वाथ्य के बारे में जानकारी दी गई जिसमे एक ऐसी मशीन जो आपके शरीर की वर्तमान स्थिति को पहचान कर भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है! जैपनीज टेक्नोलॉजी से निर्मित बॉडी एनालाइजर मशीन के द्वारा जांच की गई,जिसमे 35+ तरह की जांच की गई, निशुल्क आर्गेनिक चिकित्सा के बारे में विस्तार जानकारी दी गई ,जिसमे हृदय,लीवर,फेफड़े हाथ पैर गुर्दे मस्तिष्क जननांगों एवम स्त्रीरोग, किडनी एवम विटामिनस मिनरल्स आदि की कार्यप्रणाली की जांच कर रिपोर्ट दी गई। स्वास्थ शिविर में उपस्थित ऑर्गेनिक विशेषज्ञ विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं सतीश पवार सर डॉक्टर सचिन अहिरवार कु.आराधना वॉल्टर छत्रपाल सर के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही ।

Related Articles

Back to top button