मध्य प्रदेश

लखापतेरी दुर्गा धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

महाआरती, देवी जागरण व 300 से अधिक कलशों के साथ निकले जवारे विसर्जन को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। मध्यप्रदेश के कटनी स्थित माता दुर्गा धाम लखापतेरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुर्गा धाम में शारदीय नवरात्रों के पावन पर्व पर भक्ति ज्ञऔर श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला । पूरे नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई ।
एक ओर सप्तमी पर महाआरती और भव्य देवी जागरण, तो नवमी तिथि को श्रद्धाभाव से ज्वारे विसर्जन – नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी तिथि को मंदिर परिसर में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया । महाआरती के दौरान पूरा धाम माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा । इसके पश्चात आयोजित देवी जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने माता के भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की कि श्रद्धालु देर रात झूमते हुए नज़र आए । भक्ति संगीत के इस कार्यक्रम ने माहौल को पूरी तरह से अध्यात्मिक रंग में डूबा हुआ दिखाई दिया ।
वहीं सोमवार की शाम 6 बजे नवमी तिथि पर 300 से अधिक कलशों के साथ मातृ शक्तियों ने अपने अपने सिर पर जवारे रख कर विसर्जन को निकले ।
महोत्सव के अंतिम चरण में महानवमी को दुर्गा धाम में भारी श्रद्धा भाव भी देखा गया । इस दिन धाम से एक विशाल और भव्य विसर्जन चल समारोह निकाला गया । इस जुलूस में 300 से अधिक कलश और देवी जवारे शामिल थे । जिन्हें श्रद्धालु अत्यंत आदर और मर्यादा के साथ अपने सिर पर धारण किए हुए थे ।
दर्शन करने उमड़ा आस्था का अपार जनसैलाब-
जवारे विसर्जन के दौरान माता के दर्शन और पुण्य लाभ कमाने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से भक्तों का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा । जगह-जगह भक्तों ने जवारे की अगवानी की और माता रानी से सुख-समृद्धि की मनोकामना की । पूरे अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा इंतजाम किए गए । जिससे विसर्जन कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ ।

Related Articles

Back to top button