मध्य प्रदेश

एसडीओपी पारुल शर्मा से रुबरू हुये पत्रकार, जन समस्याओं पर रखी बाते

प्रेस क्लब सिहोरा के सभी पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेट कर किया अभिवादन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा ब्लाक प्रमुख में नवागत एसडीओपी पारुल शर्मा से मंगलवार को सिहोरा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने मुलाकात करते हुए रुबरू हुये । प्रेस क्लब सिहोरा के सभी पत्रकारों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नवागत एसडीओपी पारुल शर्मा का अभिवादन किया।
उपस्थित पत्रकारों ने नगर हित व जन समस्याओ पर चर्चा रखी । साथ ही इस दौरान शहर की समस्याओं की ओर नवागत एसडीओपी का ध्यान आकर्षित कराया। नगर की विभिन्न जगहों पर यातायात समस्या, रेलवे क्रॉसिंग में जाम की स्थिति, सिहोरा में नशे की ओर बढ़ती युवा पीढ़ी, ढाबो में बिकने वाली अवैध शराब जैसे व जुआ सट्टा शहर में भारी वाहन नो एंट्री का समय निर्धारित करने के साथ पुराने बस स्टैंड में अधिक मात्रा में भीड़ भाड़ यातायात व्यवस्था की समस्याओं से पत्रकारों ने एसडीओपी पारुल शर्मा को अवगत कराया।
एसडीओपी ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और बताया कि धीरे-धीरे यह सभी समस्याओं का हल पुलिस निकाल लेगी और पत्रकारों की बताई हुई समस्याओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगीं।
वही पुलिस अधीक्षक तुषार कान्त विद्यार्थी के द्वारा आस्था अभियान की बात एसडीओपी पारुल शर्मा ने रखी साथ ही नारी सुरक्षा एवं स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाने की बात को प्राथमिकता से रखी गई।
इस दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, चंद्रमणि त्रिपाठी, एहसान अंसारी प्रेस क्लब अध्यक्ष, के साथ विजय तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, सुनील तिवारी, मनीष श्रीवास, प्रशांत बाजपेई , पवन यादव, गंगा पटेल, रिजवान मंसूरी, पवन चौरसिया, दिनेश सोनी, शशांक तिवारी, सचिन पांडे के साथ अन्य पत्रकार साथी गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button