मध्य प्रदेश

महाराणा प्रताप की जीवन गाथा हमें सत्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की प्रेरणा देती है – भाजपा वरिष्ठ नेता बड़े भैया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई , समाज के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता निभाई।
महाराणा प्रताप जी की यात्रा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ऊदल सिंह सुनवाहा , मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर , भाजपा के वरिष्ठ नेता नत्थूसिंह बड़े भैया के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें बलराम सिंह एडवोकेट , हिन्दू उत्सव समिति पूर्व अध्यक्ष संजय सोलंकी , सहकारिता नेता देशराज सिंह तोमर , संजय बुंदेला , शिवराजसिंह गोरखी , रतन सिंह ठेकेदार खामखेड़ा , लखन सिंह ठाकुर , सुखवीर सिंह ,साहब सिंह ठाकुर इत्यादि समेत सैकड़ो स्वजन बन्धु चल समारोह में शामिल थे । चल समारोह यात्रा मूर्ति स्थल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौक चौराहों से होकर मूर्ति स्थल पर जाकर समाप्त हुई।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के शुभ अवसर भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष नत्थूसिंह बड़े भैया एवं कांग्रेस के प्रांतीय पूर्व महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहाकि महाराणा प्रताप ने कहा था ‘समय चक्र बदलता है, पर साहस और स्वाभिमान हमेशा अमर रहते हैं।’ उनकी जीवन गाथा हमें सत्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की प्रेरणा देती है। वीरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की 485वीं और बुंदेलखंड के स्वाभिमान महाराजा छत्रसाल जी की 376वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं में सहकारिता नेता देशराज सिंह तोमर ने कहाकि महाराणा प्रताप ने जीवन भर मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कभी भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। वहीं महाराजा छत्रसाल ने मुगलों के विरुद्ध बुंदेलखंड की धरती पर स्वतंत्रता की अलख जगाई और एक स्वाभिमानी राज्य की स्थापना की।
आज उनकी जयंती पर निकाली गई भव्य शौर्य यात्रा में सभी स्वजन बंधुओं ने शामिल होकर वीर योद्धाओं को नमन किया और उपस्थित सभी देशभक्तों को हार्दिक बधाई दी। ऐसे महापुरुषों का जीवन हम सभी को सत्य, साहस और आत्मगौरव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर तहसील भर के क्षत्रिय समाज के सैकड़ों स्वजन बन्धु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button