ऑनलाइन अटेंडेंस : स्कूल खुलने के 1 घंटे के अंदर हाजिरी भेजना अनिवार्य
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों की हाजिरी मंगलवार से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है । इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एम शिक्षा मित्र एप तैयार किया गया है। विद्यार्थियों के साथ लगभग 8 हजार शिक्षकों की हाजिरी भी ऑनलाइन होगी। सभी शाला प्रमुख को निर्देश दिए हैं कि मंगलवार से बच्चों व शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य रूप से स्कूल खुलते ही दर्ज करें। ऐसा स्कूल खुलने के 1 घंटे के अंदर ही करना होगा। ऐसा नहीं करने पर संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्राचार्य कि खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन अटेंडेंस होने से फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक…..
अभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपनी मर्जी से विद्यार्थियों की हाजिरी भर रहे थे। भले ही बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए आएं या न आएं। इससे मिड-डे मील स्कूल में दर्ज सभी बच्चों के हिसाब से बंटता था। इससे मिड-डे मील में घोटाला हो रहा था। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। साथ ही स्कूल में बच्चों के आने पर शिक्षकों के लिए स्कूल में समय पर पहुंचना अनिवार्य हो जाएगा। ऑनलाइन अटेंडेंस का डेस बोर्ड अलग होगा।
ऐसे दर्ज हुई हाजिरी…..
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाजिरी के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम विकसित किया गया है। इसके लिए मोबाइल एप बनाया गया है। शाला प्रभारी को एम-शिक्षा मित्र एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड/ अपडेट करके हाजिरी मॉड्यूल के माध्यम से शाला के प्रधानाध्यापक/ संस्था प्रभारी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। संबंधित स्कूल में पदस्थ शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक की जानकारी एचआरएमआईएस से उपलब्ध होगी।
शिक्षक व विद्यार्थियों की अटेंडेंस ऑनलाइन फीड करना अनिवार्य……
“मंगलवार से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले शिक्षक व विद्यार्थियों की हाजिरी एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से शाला प्रमुख व प्राचार्य को अनिवार्य रूप से भरी। इस तरह की व्यवस्था लागू होने से शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा।
एमएल राठौरिया, डीईओ रायसेन



