मध्य प्रदेश
मां तुझे प्रणाम में योगेश कुलकर्णी (लकी) का चयन
सिलवानी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मां तुझे प्रणाम योजना में सिलवानी के युवा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक योगेश कुलकर्णी (लकी) का चयन हुआ है। योगेश कुलकर्णी (लकी) को बाघा हुसैनीवाला बार्डर, अमृतसर पंजाब के लिए 11 अक्टूबर को भोपाल से रवाना हुए जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला समन्वयक योगेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बी मिंज, समन्वयक कमलेश जाटव, मो. तारिक, नितिन चौरसिया, आकाश, शुभम, सुरेन्द्र, अभिषेक, मुकेश, अनिल, श्रेयांश, आयुष एवं मित्रों परिवारजनों ने योगेश कुलकर्णी (लकी) को शुभकामनाएं दी।



