कृषिमध्य प्रदेश
कछारगांव बड़ा में धान खरीदी बनाने बड़वारा विधायक ने कलेक्टर लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l समीपवर्ती ग्राम कछार गांव बड़ा में धान खरीदी केंद्र बनाने बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह व कांग्रेस महिला अध्यक्ष माधुरी जैन ने कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को पत्र सौंपा है ।
बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कछारगांव में मंडम विकास जैन ने बताया कि पिछले 3 सालों से कछारगांव बड़ा में धान और गेंहू खरीदी केंद्र बना रहा है पर इस बार धान खरीदी कछारगांव बड़ा में नही बनाया गया है । इसके कारण अनेक ग्रामों जैसे गौरा, खम्हरिया बागरी, बरहटा, कुंसरी, गौरी के किसानों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । और उनका परिवहन खर्च भी बहुत बढ़ जाता है । इसलिए किसानों की दिक्कत को देखते हुए कछारगांव बड़ा को धान खरीदी केंद्र 59 बनाया जाए।



