पर्यावरण

कदम संस्था का 894 वे सप्ताह हुआ पोधारोपण

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 894 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के पास सपना बसेड़िया के मकान के समक्ष संपन्न हुआ जिसमें जगदीश अग्रवाल, सुनील पिपरौनियाँ, चिरंजीव अनंत कृष्ण द्विवेदी, चिरंजीव सूर्यांश कौरव चिरंजीव यीशु साहू के जन्म दिवस के अवसर पर एवं ममता बृजेन्द्र पटैल साईखेडा की शादी की सालगिरह के अवसर पर
पौधा रोपित हुआ ।
जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कदम साथियों मे अजय खत्री, जयमोहन शर्मा , डा. स्वाति कुरचानिया, सुरेन्द्र साहू , संदीप स्थापक, सुरेन्द्र पटैल के अलावा पंचवटी कॉलोनी वासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मोके डॉ. स्वाति कुरचानिया ने पोधे वितरण किये|

Related Articles

Back to top button