करंट से तेंदुए की मौत : 2 आरोपियों को वनविभाग ने पकड़ा, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
रिपोर्टर: राजकुमार रघुवंशी
उमरिया। वन मंडल उमरिया के घुनघुटी परिक्षेत्र में तेंदुआ का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई और जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।
बताया जाता है कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट का जाल बिछाया था, जिसके संपर्क में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है । शव की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि घुनघुटी परिक्षेत्र के धौरई बीट में तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुआ की उम्र लगभग 3 वर्ष है। करंट लगाया गया था। जांच चल रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उमरिया जिले में वन विभाग के सुस्त रवैये के कारण क्षेत्र में करंट से शिकार की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। घुनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी सर्किल के धौरई बीट में करंट लगने से एक तेंदुए की मौत हो गई। ग्राम धौरई में जंगली सूअर के शिकार के लिए करंट का जाल बिछाया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है, घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
वहीं शनिवार को डीएफओ मोहित सूद की मौजूदगी में चिकित्सकों के पैनल ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया।



