क्राइम

शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मृतक शराब का आदी था

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सिलवानी । शनिवार को पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सियरमऊ में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रज्जू अहिरवार पिता सुक्के अहिरवार उम्र 50 साल निवासी सियरमऊ के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में इधर-उधर घूमता रहता था। घटना स्थल पर ग्रामीणों ने सबसे पहले रज्जू अहिरवार को टडा रोड पर एक पेड़ के पास देखा, जहां वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। प्रारंभ में लोगों ने सोचा कि वह नशे की हालत में है, लेकिन जब उन्हे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौप दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अज्ञात है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक के परिजनों ने बताया कि रज्जू शराब का आदी था, मृतक पांच भाईयो में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी हो चुकी थी और पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी तब से अकेला ही रह रहा था, उसकी कोई संतान नहीं है।
इस संबंध में टीआई डीपी सिंह ने बताया कि मृतक शराब का आदी था, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी शराब का अधिक सेवन से मौत का कारण बताया गया है। मर्ग पंजीबद्ध कर कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button