मध्य प्रदेश
कर्मचारियों ने निकाली रैली वोट डालने किया प्रेरित

सिलवानी । शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। बुधवार को नगर में नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा स्वीप प्लान के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गई। सीएमओ सुनील जैन ने रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान कर्मचारी हाथों में जन जागरुकता के बैनर और शत प्रतिशत मतदान के स्लोगन लिखी हुई तख्तियां रखे हुए सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, चाहे जो मजबूरी हो सबसे पहले वोट जरूरी हो, आदि नारे लगा रहे थे। मतदाताओं को आगामी 17 नवंबर को अपने मताधिकार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



