कलचुरी समाज ने पूजा अर्चना कर मनाई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रविवार को कलचुरी भवन हनुमान परिसर में कलचुरी नवयुवक मंडल द्वारा आराध्यदेव भगवान सहस्त्रबाहु, भगवान गोवर्धन और गौमाता की पूजन अर्चना कर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई गई। पूजा अर्चना, आरती के और अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु का यश गाथा का वर्णन किया गया ।
सेठ लक्ष्मीनारायण राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में केएल वर्मा, हीरेन्द्र मालवीय, अरविंद मालवीय, लखनलाल राय साईंखेड़ा, जनपद सदस्य मनीष मनमोहन चौकसे रायसेन, संतोष राय खरगोन, अर्चना वर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता जगदीश प्रसाद राय, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राममोहन राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मालवीय, अमित राय दीपल वर्मा, संतोष राय, कामतोन ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी सुझाव दिए। प्रतिभाओं का सम्मान आयोजन समिति द्वारा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।
अन्नकूट, गाय और गोवर्धन की पूजन
इस वर्ष आयोजन में महिला मंडल द्वारा तैयार छप्पन प्रकार के व्यंजनों का अन्नकूट सजाकर भगवान को भोग लगाया गया साथी भगवान गोवर्धन और गौमाता की पूजा अर्चना की गई। समारोह में जिले के विभिन्न तहसीलों से आये प्रतिनिधि सहित समाज के वरिष्ठजन और और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद संतोष राय, आभार बालमुकुंद राय द्वारा किया व्यक्त किया गया।




