क्राइम

पेड़ से लटक कर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस मौके पर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप नंदी वन रेंज गोदाम के पीछे एक 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते गुरार के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मंगलवार की सुबह जब आसपास के लोग घूमने गए. तो पुलिस को सूचित किया। जहां मौके पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक टीआर पटेल, आरक्षक पवन कुमार ने पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी जबलपुर नाका संतोष सिंह ने बताया कि मृतक देवेन्द्र पिता गोविंद रैकवार उम्र 27 साल नंदी वन रेंज गोदाम के पीछे, जबलपुर नाका चौकी थाना दमोह देहात निवासरत ने आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button