मध्य प्रदेशहेल्थ

मच्छरों का प्रकोप बढा, सुरक्षा उपाय नाकाफी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर मे इन दिनो मच्छरों की भरमार देखी जा रही है इनके काटने से लोगो को मलेरिया, डेगु, चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियो का शिकार होना पड रहा है। मनुष्यो का सबसे बडा दुश्मन यदि कोई पृथ्वी पर है तो वह मच्छर ही है जो लोगो सुख से रहने व चैन से सोने तक नही देता इसके कथित आतंक से लगभग सभी परेशान व त्रस्त है मच्छर नाशक उपाय यहां बौने व नाकाफी साबित हो रहे है जिस गति से मच्छर बढ रहे है उस गति से उनकी रोकथाम नही होने से यह लोगो को दिनो दिन घातक व कष्टकारक होते जा रहे है। यहां बता दे की मलेरिया पीडित मरीज अपना इलाज शासकीय प्राथमिक स्वास्य्थ केन्द्र गौरझामर मे डाक्टरो की अनुपलब्धता के चलते नही करा पाता परिणाम स्वरुप उसे निजी या नीम हकीम बैध डाक्टरो की शरण मे जाकर इलाज कराना पड रहा है। इसके दुखद दो परिणाम सामने आते है एक तो नीम हकीम ठीक से इलाज नही करते, दूसरा इनकी मलेरिया की जाच व खून की स्लाइट नही बनाई जाती जिससे शासकीय स्तर पर यहां मलेरिया रोग व पीडितो की गिनती नही होने से मलेरिया व स्वास्थ्य विभाग की पौ बारह रहती है यही कारण है गौरझामर सबसे ज्यादा मलेरिया डेगू ग्रस्त होने पर भी शासकीय सुविधाओ से वंचित रहता है शासन को ऐसी परिस्थितियो मे जनहित को देखते हुए गौरझामर को मलेरिया उन्मूलन हेतु अभियान चलाना चाहिये।

Related Articles

Back to top button