मां दुर्गा उत्सव विसर्जन में ग्रामीण क्षेत्र सम्मिलित हुए राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
जबेरा । जबेरा बिधानसभा एवं मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी निरंतर विधानसभा में सक्रिय नजर आ रहे हैं और निरंतर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दुर्गा उत्सव में सम्मिलित हो रहे जिसमें शरद पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम दसोंदा, दिवारी, केवलारी उपाध्यक्ष, पतलौनी, हिनौती खेतसिंह, बड़गुवा, मौसीपुरा कुलुवा में पहुंचकर देवी जागरण में सम्मिलित हुए जहां उनके विभाग संस्कृति मंत्रालय के द्वारा आयोजित भक्ति गीतों कार्यक्रम चल रहा था जिसमें सुप्रसिद्ध गायिकाएं रिजा खांन और बाली ठाकरे के द्वारा प्रस्तुत ऐ भैया जी जरा ताली बजा लेना पर अपने आप को रोक नहीं सके और क्षेत्रवासियों के नाचते नजर आये।
जगह जगह पहुंच कर मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सर्वप्रथम कन्या पूजन किया और माता रानी के दर्शन कर आरती की। इसीक्रम में ग्राम मौसीपुरा में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आए कलाकार कृष्ण कुमार रंगीला, गायिका जयंती किलकारी, नृत्यांगनाओ के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जिससे मंत्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा उनकी सराहना की एंव सभी क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की, समिति द्वारा कलाकारों का चुनरी से स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया, विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, महराज सिंह,भूपत सिंह, ज्योति शर्मा,एंव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं मां दुर्गा उत्सव समिति मौसीपुरा से वरिष्ठ राव किशोर सिंह, उमराव सिंह, कल्याण सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, हेमराज ठाकुर सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित रही साथ ही नोहटा थाना पुलिस प्रशासन उपस्थित रहा।



