कलेक्टर की अपील के बाद मतदाता मतदान करने के लिए हुए तैयार
ग्रामीणों ने एक मत होकर किया था चुनाव का बहिष्कार, दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुआ मतदान।
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। उदयपुरा विधानसभा में ग्राम पंचायत कोटपार गणेश में 17 तारीख को होने वाले मतदान की सुबह से ही गांव के समस्त मतदाताओं के द्वारा चुनाव को लेकर बहिष्कार किया गया। जब इस संबंध में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने सभी मतदाताओं से मतदान के लिए अपील की है बावजूद ग्राम पंचायत कोटपार गणेश में दो मतदान केंद्रों में सुबह 10 बजकर 40 मिनिट तक कुल 08 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत कोटपार के पूरे मतदाताओं की संख्या टोटल 1388 है। जिसके बाद कलेक्टर अरविंद दुबे को सूचना दी गई। सूचना लगते ही तहसीलदार एसडीएम सहित कलेक्टर जिला रिटर्निंग ऑफिसर जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अरविंद दुबे के द्वारा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के घर-घर जाकर मतदान करने को लेकर अपील की गई।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा आप मतदान अवश्य करें आपको जो भी प्रत्याशी पसंद हो क्योंकि यह एक त्योहार से कम नहीं है क्योंकि 5 साल के अंतराल बाद मतदान करने का मौका मिलता है आप इस मौके को ना गंवाए। जब कहीं जाकर दोपहर दो बजे के बाद मतदाताओं द्वारा मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह भी देखा गया और यह प्रक्रिया लगभग शाम 7:30 बजे तक चलती रही। हालाकि अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की संख्या अधिक देखते हुए शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र प्रांगण में मतदाताओं को अंदर कर गेट बंद कर दिए गए। ऐसी स्थिति में लगभग डेढ़ सौ मतदाता की लाइन मतदान केंद्र पर देखी गई। इसके बाद मतदान जारी रखा।जिसका परिणाम ग्राम पंचायत कोटपार में 60% से ऊपर मतदान बताया जा रहा है। बताया जा रहा हे की ग्राम पंचायत कोटपार निवासी बीजेपी के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल को टिकट न मिलने से ग्रामीण नाराज थे इसलिए मतदान का बहिष्कार किया गया था लेकिन कलेक्टर के द्वारा घर-घर जाकर निवेदन करने पर मतदाताओं ने मतदान करने का मन बनाया और मतदान किया इस दौरान रिटर्निंग एवं अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुग्दल एसडीओपी सुरेश दामले, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा बरेली हल्का पटवारी धर्मेंद्र मेहरा सहित प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे।



