कलेक्टर ने की राजस्व महाअभियान की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

रायसेन । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में संचालित राजस्व महाअभियान की तहसीलवार गहन समीक्षा करते हुए एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार सीमाकंन, बंटाकन, नामांतरण, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य अनुसार सौ प्रतिशत प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर अरविन्द दुबे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सेच्यूरेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन किसानों का ई-केवायसी और डीबीटी होना है, वह 17 फरवरी तक पूर्ण कराया जाए। इसी प्रकार उन्होंने सीमांकन, लंबित पेंशन प्रकरणों, राजस्व वसूली, गिरदावरी, स्वामित्व योजना, नक्श तरमीन, समग्र के साथ ई-केवायसी, आरसीएमएस टाइमलाइन पर समस्त मद अभिलेख दुरूस्ति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर अरविन्द दुबे ने 300 दिवस से अधिक समयावधि की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।



