मध्य प्रदेश

विधानसभा में विधायकों के गृह विभाग से जुड़े सवालों का राज्यमंत्री ने दिया प्रमाणिकता के जबाब

नरेन्द्र शिवाजी पटेल की विधानसभा में गूंजी बुलंद आवाज
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | मध्यप्रदेश के विधानसभा सत्र चल रहा है इस दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा विभागीय मंत्रियों से संबंधित विभागों से जुड़े प्रश्नों की चल रही कार्रवाई के बारे में पूछा जा रहा है | इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गृह एवं जेल विभाग का प्रभाव मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को दिया गया है |नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रथम बार विधानसभा में उद्बोधन दिया है प्रथम बार ही बुलंद आवाज विधानसभा में पूरी ताकत के साथ गूंजी है|
पृथ्वीपुर विधायक ने विधानसभा में प्रश्न किया कि इंडियन जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार देश में 835 लोगों पर एक आरक्षक है वहीं मध्यप्रदेश में 1051 है यह आम आदमी के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं है क्या ? पृथ्वीपुर में खुलेआम लूट का प्रयास किया गया क्यूंकि उस थाने में सब इंस्पेक्टर नहीं है यही सब जगह का हाल है एवं कब तक उक्त पदों पर भर्ती की जाएगी | गृह एवं जेल विभाग प्रभार मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि पारदर्दता भर्ती प्रक्रिया करने की प्रक्रिया प्रचलन में है समय तय होगा और प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी पिछले वर्ष 6 हजार आरक्षकों की भर्ती की गई है | वहीं पदोन्नति पर न्यायालय की रोक है इसलिए कार्यवाहक के रूप में पदोन्नति कर पुलिस विभाग में सभी पदों पर कार्यरत हैं वहीं सिरमौर विधायक ने कहा कि केवट वर्ग की गरीब परिवार की महिला का देहांत थाने के अंदर हो गया इतनी बड़ी घटना में सिर्फ आरक्षक के ऊपर कार्रवाई हुई जबाब देते हुए गृह विभाग प्रभार मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक, एवं दो आरक्षकों एवं 1 महिला आरक्षक के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है न्यायिक जांच जारी |
रायसेन भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि विधानसभा में विधायकों द्वारा गृह विभाग से जुड़े सभी प्रश्नों का (गृह एवं जेल) राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सदस्यों के प्रश्नों का प्रमाणित के साथ जवाब दिया |

Related Articles

Back to top button