मध्य प्रदेश

आदिवासी समाज ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं विधायक का किया पुतला दहन

रैली के रूप में पहुँचे एसडीएम कार्यालय, नारेबाजी की
सिलवानी। बुधवार को नगर के बजरंग चौराहे पर एकत्रित हुये बड़ी संख्या में आदिवासी समाज द्वारा सिलवानी में आदिवासी भवन निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई तत्पश्चात रैली के रूप् में नगर के मुख्य मार्ग से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्व को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह है कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार एवं पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रामपालसिंह समस्त आदिवासियों को डिस्पोजल की तरह अर्थात जब जरूरत पड़ी तो उपयोग किया और काम न करने पर उन्हें डिस्पोजल की तरह फेंक दिया जाता है समाज के कुछ लोगों पर हाथ रखकर आपस में लड़ाई झगड़ा करवाने का कार्य किया जा रहा है और कई मामलों में बर्बाद किया जा रहा है। आदिवासी समाज में फूट डलवाई जा रही है चुनाव आते ही भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों को प्रलोभन दिए जाते हैं और चुनाव जीतने के बाद सरकार बनने पर आदिवासियों का शोषण किया जाता है। क्षेत्रीय विधायक नहीं चाहते कि आदिवासी समाज शिक्षित हो वह उन्नति करें और उनका नेतृत्व करने वाले कोई भी नेता पैदा हो कहीं ना कहीं वोटों की राजनीति पर चलते हैं। इस प्रकार की आदिवासियों को किया जाता है यूज एंड थ्रो की नीति अपना कर किया जाता है। सरकार बनने के बाद कोई सुध नहीं ली जाती है यह है कि जनपद पंचायत सिलवानी व तहसील के एक आदिवासी भूमि विकासखंड है जहां आदिवासी को अपने समूह कार्यक्रम करने समूह बैठक अधिक लिए कोई भवन नहीं है 4 वर्ष पूर्व पीआईयू द्वारा लेआउट डाला गया था परंतु अभी तक निर्माण कार्य नहीं किया गया है क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत द्वारा विगत 4 वर्ष पूर्व आश्वासन दिया गया था ताकि आदिवासी बाहुल्य सिलवानी विकास खंड में आदिवासी भवन का निर्माण किया जाएगा परंतु आज आश्वासन को दिए हुए 4 वर्ष का समय व्यतीत होने के उपरांत आज दिनांक आदिवासियों के हित के निमित्त कोई भवन या भूमि आदिवासी भवन हेतु प्रदान की गई है। इस संबंध में आदिवासी समाज द्वारा पूर्व में भी कई बार ज्ञापन मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक को दिए हैं परंतु कार्यवाही नहीं की गई। जो दिनांक 19 जुलाई 2021 को हमारे द्वारा ज्ञापन दिया था। इसी तरह आज पुनः द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
वर्तमान में भाजपा सरकार ने हमारे कई मंत्री विधायक ने इसके बाद भी आदिवासियों के शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गांधी आश्रम स्कूल के पास वार्ड नंबर 3 में आदिवासी भवन का निर्माण स्वीकृत करवाया जाए अन्यथा की स्थिति में आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा। एवं आने वाले चुनाव समय में आदिवासी समाज भाजपा का विरोध करेंगी।
एक ओर जहां क्षेेत्रीय विधायक रामपालसिंह नगर के नायक गार्डन में भाजपा मंडल सिलवानी की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना रहे तो वही दूसरी ओर आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान और विधायक रामपालसिंह का पुतला जलाया जा रहा था। एवं पुतला जलाने के बाद चौराहे से तहसील तक जमकर नारेबाजी की गई। और महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्व को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दो दिन में आदिवासी भवन को सिलवानी में कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने पर उग्र आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी है।
इस अवसर पर सूर्यजीतसिंह, धर्मदास इमने, मुनीमसिंह उईके, कमलसिंह, धनराज ठाकुर, राजेशकुमार, रामकिशन पटेल, चंदनसिंह, देवेंद्रसिंह, वीरेंद्रसिंह, सूरज उइके, राजकुमार सल्लाम, अरविन्द शाह, हाकमसिंह, दिनेश काकोड़िया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button