कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, पटेरा । ब्लॉक कांग्रेस पटेरा कार्यकर्ताओ की जिला दमोह संगठन मंत्री प्रदीप पटेल ने बैठक मे हाथ से हाथ जोड़ो बूथ से बूथ जोड़ो अभियान कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम के संबंध मै पटेरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओ को जानकरी दी । बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को समापन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो, बूथ से बूथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू होगा ।
इस बैठक मै प्रमुख रूप से दमोह जिला संगठन मंत्री प्रदीप पटेल हटा से प्रदीप खटीक, पटेरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र ताम्रकार, पार्षद भरत ताम्रकार, सौरभ ताम्रकार, गनपत कोरी, रशीदा बी, परमू,नंदे चौरसिया, धर्मेंद्र जैन, प्रमोद व्यास, देवी सिंह कोरी, मुन्ना कोरी, रमेश शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, प्रह्लाद बाबा, कमलेश साहू, नितिन ताम्रकार, नासिर अली, देवेन्द्र पटेल वमनपुरा, शाकिर खान, उत्तम बर्मन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



