मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में दिया गया हित लाभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक वार्ड 5 एवं 8 बकरी बाजार में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन किया जाकर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित लाभ प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, वार्ड पार्षद अजय जैन, पार्षद प्रवीण जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा और वार्ड वासी उपस्थित थे इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं क्रमश संबल योजना, आयुष्मान योजना, स्ट्रीट वेंडर लोन आदि योजनाओं के हित लाभ प्रदान कर स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।



